सोनम वांगचुक लद्दाख से दिल्ली तक पैदल यात्रा क्यों कर रहे हैं ?
- votermoodsocialmed
- Sep 30, 2024
- 1 min read

सोनम वांगचुक लद्दाख से दिल्ली तक पैदल यात्रा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे लद्दाख की स्वायत्तता की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत लाना और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरणीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है।
यह यात्रा 1 सितंबर को शुरू हुई थी और वांगचुक के साथ 75 स्वयंसेवक भी हैं। वे इस यात्रा के माध्यम से लद्दाख के लोगों की समस्याओं को उजागर करना चाहते हैं और केंद्र सरकार से संवाद स्थापित करना चाहते हैं। उनका लक्ष्य गांधी जयंती, 2 अक्टूबर तक दिल्ली पहुंचना है, ताकि वे अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें।
सोनम वांगचुक लद्दाख के पर्यावरण को लेकर चिंता जताते हुए कहते है
“हम लद्दाख की पहाड़ियों को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। भारतीय संविधान में एक विशेष प्रावधान है, जिसे अनुच्छेद-244 की छठी अनुसूची कहा जाता है। यह अनुसूची लद्दाख जैसे जनजातीय क्षेत्र के लोगों और वहां की संस्कृतियों को सुरक्षा प्रदान करता है और साथ ही वहाँ ये निर्धारित कर सकता है कि इन स्थानों को दूसरों के हस्तक्षेप के बिना कैसे विकसित किया जाना चाहिए। यही सब कुछ है जिसकी हम मांग कर रहे हैं।
छठी अनुसूची के बगैर तो यहां होटेल्स का जाल बिछ जाएगा। लाखों लोग यहां आएंगे और जिस तहज़ीब को हम सालों से बचाते आ रहे हैं, उसके खोने का खतरा पैदा हो जाएगा।”
READ FULL FROM HERE - Sonam Wangchuk 'Delhi Chalo'



Comments